फिरोजाबाद, 07 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृत मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत एका के ग्राम मछिरयाई में 165 लाख की लागत से नव निर्मित कान्हा गौशाला का भव्य लोकार्पण किया। 500 गौवंशों की क्षमता वाली यह आधुनिक गौशाला क्षेत्र में निराश्रित पशुओं के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गौशाला के साथ-साथ प्रोजेक्ट अंलकार के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्याेें का लोकार्पण भी किया। इनमें टूूण्डला स्थित राजकीय हाईस्कूल नियामतपुर जो 47.46 लाख की लागत से यहां मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण, 47.46 लाख की लागत से नगला सिरसागंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मल्टिपर्पज हॉल का निर्माण, इन निर्माण कार्याें से स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बहुउद्देशीय गतिविधियों के लिए आधुनिक ढांचा प्राप्त होगा।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति तक विकास पहुचाने के लिए प्रतिबद्ध है, आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त शासन की मिशाल बन चुका है, जिसके कारण देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश करने हेतु लालायित है, हम न केवल पीड़ितों को न्याय दे रहें है, बल्कि प्रदेश को नये वैभव और उपलब्धियों के पथ पर ले जा रहें है। उन्होंने अधिकारियों और जिम्मेदार नागरिकों को निर्देश दिये कि वह नव निर्मित गौशाला का नियमित निरीक्षण, परीक्षण और अवलोकन करते रहें, ताकि गौवंशों की सेवा में कोई कमी न आए। पर्यटन मंत्री ने क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज जनपद में विश्व स्तरीय ग्लास म्यूजियम बन रहा है, रपडी जैसा पर्यटन स्थल विकसित हो रहा है, बाबा नीम करौली और सामौर धाम जैसे धार्मिक पर्यटन स्थल भी विकसित हो रहे है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जितना सम्मान लोगोें का है, उतना सम्मान गौवंशों का भी होना चाहिए। हम इस बात के लिए कटिबद्ध है कि विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुचायें और जनपद को विकास के शीर्ष पर ले जाए।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री और जिलाधिकारी के हाथों विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
इसके अलावा सभी स्टॉलों का पर्यटन मंत्री ने अवलोकन किया और स्कूली बच्चोें ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस मौके पर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ ब्लॉक पंचायत अध्यक्ष कमलेश राजपूत, चैयरमेन मायादेवी आदि उपस्थित रहें।