नोएडा, 19 फ़रवरी । थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के नीचे बृहस्पतिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि कमल कुमार पुत्र दुर्गा सिंह निवासी बरौला ने आज सुबह को पुलिस को सूचना दी कि वह अपना वाहन लेकर मेट्रो स्टेशन नोएडा के नीचे सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी वहां पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया। उसकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव पोस्टमार्टम करवा रही है।