चम्पावत में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा की उठाई मांग

Share

चंपावत, 25 फ़रवरी । शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के बीच कथित मारपीट की घटना के विरोध में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, जनपद चम्पावत शाखा का कार्य बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित विरोध कार्यक्रम में कर्मचारियों और शिक्षकों ने घटना की कड़ी निंदा की। जिला अध्यक्ष नगेन्द्र कुमार जोशी के नेतृत्व और सचिव हिमांशु मुरारी के संचालन में वक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं।

उन्होंने सरकार से स्पष्ट सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान बिष्ट और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) मान सिंह ने भी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्य बहिष्कार में विनोद कुमार, जीवन चन्द ओली, भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, अशोक फर्त्याल, महेन्द्र नाथ, बीरबल बिष्ट, लोचन कुमार त्रिपाठी, कैलाशनाथ गहतोड़ी, एलएम चतुर्वेदी, मिंटू सिंह राणा, विमला जोशी, मालविका पंत, शोभन सिंह, मीनाक्षी, हिमांशु कलौनी, देवेन्द्र चौधरी, विपिन राय, भानु प्रकाश, रविन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गोस्वामी, नवल कालाकोटी, कैलाश उपाध्याय, शिवेन्द्र चौधरी, मयंक, कंचन, बबली राणा, संजू तड़ागी, योगेश पांडेय, शुभम जोशी, मुकेश जोशी, संदीप, गोपाल प्रसाद, नवीन वाल्मीकि, गोपाल सिंह नेगी, लोकेश जोशी, महेश सिंह, गिरीश पांडेय, हरिशानंद पंत, मुन्नी शर्मा, दीपा देवी, मोहन सिंह, इन्द्रजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।