मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी : देहरादून हरिद्वार व पौड़ी ने हासिल की जीत

Share

हरिद्वार, 07 फ़रवरी ।हरिद्वार में शनिवार को मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-19, 100 मीटर फर्राटा दौड़ के बालक व बालिका वर्ग में देहरादून अव्वल रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में हरिद्वार प्रथम रहा जबकि बालिका वर्ग में पौड़ी गढ़वाल ने विजय श्री प्राप्त की। यह प्रतियोगिता 13 फरवरी तक चलेगी।

खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, में किया गया। उद्घाटन सेन्ट थोमस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य बीता गर्ग ने किया।

राज्य स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के सभी संसदीय क्षेत्रों से आए अण्डर-14 एवं अण्डर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाऐं प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन संपन्न हुई लंबीकूद (अंडर-19 बालिका) में प्रथम स्थान प्रीति (पौड़ी गढ़वाल), द्वितीय पूजा (हरिद्वार) तथा तृतीय अंजलि (टिहरी गढ़वाल) ने प्राप्त किया।

लंबी कूद (अंडर-19 बालक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रणव चौधरी (हरिद्वार), द्वितीय मो0 समीर (उधमसिंहनगर) तथा तृतीय कार्तिक (हरिद्वार) रहे। 100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक) में पंकज (देहरादून) प्रथम, अभय गढ़वाल (पौड़ी गढ़वाल) द्वितीय एवं कृष्णा कुमार (पिथौरागढ़) तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपश्री तोमर (देहरादून) ,द्वितीय स्थान हिमानी (हरिद्वार) तथा तृतीय स्थान आकृति पाण्डेय (उधमसिंहनगर) ने प्राप्त किया।

800 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक) मेंप्रथम स्थान सुमन (देहरादून) , द्वितीय स्थान धीरज सिंह बिष्ट (उधमसिंहनगर) एवं हिमांशु कुमार (हरिद्वार) तृतीय स्थान पर रहे।

800 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका)में प्रथम स्थान कोमल बिष्ट (पिथौरागढ़) , द्वितीय स्थान मनीषा (हरिद्वार) तथा तृतीय स्थान पर आस्था (चमोली) रहीं।

400 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका)में प्रथम सृष्टि ठाकुर (देहरादून), द्वितीय स्थान पिंकी (हरिद्वार) एवं तृतीय स्थान निकिता (टिहरी गढ़वाल)को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी सबाली गुरूंग, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी पौड़ी गढ़वाल पूनम मिश्रा मौजूद रहे।