ऋषिकेश, 09 फ़रवरी । यूजेवीएन लिमिटेड के कर्मचारी नरेन्द्र कश्यप ने ऋषिकेश में आयोजित 9वीं बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026-27 में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मिस्टर उत्तराखंड और मिस्टर हिमालयन का स्वर्ण पदक जीता, जबकि मास्टर्स क्लास में द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल कर प्रदेश और निगम का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि के बाद नरेन्द्र कश्यप ने यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल से भेंट की और अपने पदक एवं ट्रॉफी उन्हें समर्पित कर निगम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. सिंघल ने नरेन्द्र को बधाई देते हुए कहा कि दैनिक कार्यों के साथ खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके समर्पण और जीवटता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में अग्रणी रहेगा।
इस अवसर पर मनोज रावत, विमल डबराल, हेमचंद्र लोहनी और मोहम्मद जफर सहित अन्य खेलप्रेमी भी उपस्थित रहे।