त्रिशूल भगवान का मुकुट पूजन उत्सव एवं संगीत संध्या 14 फरवरी को

Share

प्रयागराज, 08 फरवरी । जय शिव सेना उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक मुट्ठीगंज कार्यालय पर रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के मुख्य संरक्षक दिगंबर त्रिपाठी एवं प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी को शाम 5 बजे वेद रक्षित धर्मगुरु श्री त्रिशूल भगवान का मुकुट पूजन उत्सव एवं संगीत संध्या का आयोजन होगा। महाशिवरात्रि 15 फरवरी को सुबह 10 बजे हरिहर नाथ मंदिर मीरापुर में रुद्राभिषेक पूजा एवं महाआरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

संचालन करते हुए प्रांतीय महामंत्री राजेश केसरवानी ने बताया कि त्रिशूल भगवान सतरंगी छटा में भक्तों को दर्शन देंगे। शोभा यात्रा में महाकाल एवं महाकाली और हनुमान जी, गणेश भगवान एवं कृष्ण सुदामा की भव्य झांकियां शामिल होंगी। इसके अलावा काशी का मृदंग राजस्थानी ढोल, डीजे, ब्रास बैंड धर्म ध्वजा की गाड़ी और रानी लक्ष्मीबाई अश्व पर सवार होकर निकलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मीरापुर, करैलाबाग, शास्त्री नगर मुट्ठीगंज, नकासकोना, गढ़ीकला, जानसेनगंज, हिम्मतगंज, मलाकराज, अतरसुईया से शिव सैनिक अस्त्र-शस्त्र के साथ शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होकर निकलेगी और यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर रोशनी अग्रवाल अजय अग्रहरि, पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, प्रवीण कुमार, सुशील जैन, मोनू सेठ, आलोक केसरवानी, अन्नू केसरवानी, शुभम शर्मा, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी, सुमित केसरवानी, सचिन गुप्ता, सुनील केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, कमल सिंह, शनी सोनकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।