अनूपपुर: पटवारी संघ ने मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र, दी चेतवनी

Share

अनूपपुर, 05 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर में पटवारी संघ ने गुरूवार को अपनी विभिन्न मांगों समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर 9 फरवरी से कार्य का बहिष्कार,सामूहिक अवकाश तथा निश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

सौंपे गए मांग पत्र में पटवारी संघ ने बताया कि शासकीय अवकाश के दिन पर शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक बैठक का आयोजन प्रशासन द्वारा किए जाने से पटवारी परेशान हैं और उनके व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं मिल रहा है साथ ही परिवार के लोगों को भी वह समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके साथ ही बैठक में शामिल न होने पर उनके वेतन काटे जा रहे हैं। पटवारी संघ ने जियो टैग गिरदावरी शासन द्वारा सरवर के माध्यम से कराए जाने के बावजूद जिले में पटवारी को यह कार्य करना पड़ता है। इसके साथ ही फार्मर आईडी में व्याप्त विसंगतियों को दूर किए जाने की मांग की गई है। नव नियुक्त पटवारी को अभी तक 100 प्रतिशत सैलरी नहीं दी जा रही है जबकि उनसे कार्य पूरा लिया जा रहा है। इसके साथ ही किसी भी गलती पर पटवारी के विरुद्ध मनमाना अत्यधिक अर्थ दंड अधिरोपित किए जाने से वह परेशान है साथ ही सीधे निलंबन की कार्यवाही की जा रही है। जिस पर पटवारी संघ ने कार्यवाही की मांग की है और कार्यवाही न होने पर 9 फरवरी से कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।