नोएडा, 08 फ़रवरी । थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी सोसाइटी के 15 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी अमित खारी ने रविवार काे बताया कि सेक्टर 168 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने बीती रात को अपनी सोसाइटी के 15वीं मंजिल से नीचे को छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि छात्र ने आत्महत्या करने से पहले लिफ्ट में चढ़कर कैमरे के सामने मुंह कर विक्ट्री का निशाना बनाया, उसके बाद उसने 15 वीं मंजिल से छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की छात्र ने आत्महत्या क्यों किया।