प्रयागराज, 15 फरवरी । प्रथम मिश्र के खेल (80 रन एवं एक विकेट) के दम पर चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन ने जस्टिस एएन वर्मा इलेवन को 161 रन से हराकर आनंद शुक्ला एवं मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खेली जा रही संगम प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में चीफ जस्टिस एसके वर्मा इलेवन ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन (प्रथम मिश्रा 80, आदित्य तिवारी 41, प्रमोद यादव 32, अनुराग यादव 28 रन) बनाए। जवाब में जस्टिस एएन वर्मा इलेवन की टीम 16.4 ओवर में 67 रन (शैजान अहमद 27, आकाश कुमार 12 रन) पर सिमट गई। प्रथम मिश्रा को इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।