एक दिन, एक घंटा एक साथ थीम पर चलाया गया महा मेगा सफाई अभियान

Share

हरिद्वार, 07 फ़रवरी ।मुख्यमंत्री के निर्देशं एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विगत 3 माह से चल रहे क्लीन हरिद्वार केम्पेन के तहत जनपद में आज एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका शुभारंभ आज मेयर नगर निगम किरण जैसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जनपद में आज महा मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थानों, व्यापार मंडल, शिक्षण संस्थानों, स्वयं सेवी संगठनों, पुलिस विभाग,महिला समूह एवं ग्रामीणों के सहयोग से पूरे जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया गया, ताकि सभी के सामूहिक प्रयासों एवं सहयोग से जनपद को साफ स्वच्छ सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके।

महा सफाई अभियान में अध्यक्ष जिला पंचायत किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता अग्रवाल, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद, सभी ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों ने अपने अपने क्षेत्रों में मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर स्वयं सफाई की।

हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनप्रतिनिधियों के साथ हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया। मेगा महा स्वच्छता अभियान में प्रेम नगर आश्रम के लगभग 800 लोगों ने प्रतिभाग किया तथा शांतिकुंज भी सफाई अभियान में शामिल हुआ, जिसमें लगभग 300 लोगों द्वारा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग किया गया। पंजाबी महासभा, महिला मंगल दलों,युवक मंगल दलों एवं पत्रकारों द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान। जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेज में छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने भीं प्रतिभाग किया।

इस अभियान में 02 लाख 28 हजार 635 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा 100 मीट्रिक टन सुखा एवं गीला कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें गीला कूड़ा 52 मीट्रिक टन व सुखा कूड़ा 48 मैट्रिक टन एकत्रित किया गया है।