जिले के सभी दस अंचलों के राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगा कर रहें चरणबद्ध आंदोलन

Share

सहरसा, 03 फ़रवरी । बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों के विगत आंदोलन में राज्य सरकार से हुए समझौते को अब तक राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू कर दिया गया।

जिले के दसों अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को जिला मुख्यालय पर सभी राजस्व कर्मचारी अपने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दें दी गई है।

अध्यक्ष संतोष कुमार झा एवं संघ के वरिष्ठ सदस्य रामनाथ प्रसाद ने कहा सरकार जल्द हमारे समझोते को नहीं मानेगी तो आंदोलन अनिश्चित कालीन में तब्दील होगा और इसकी जवाबदेही सरकार की होगी। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा सहरसा के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा पिछले वर्ष विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सरकार से जो समझौता हुआ है। उसे हु-ब-हु अविलंब लागू करें अन्यथा आगे वृहत पैमाने पर विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी आज से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार, जितेन्द्र नारायण,जवाहर मुखिया अभिषेक शिवपुजन, गौतम, विनय, राजीव रंजन, सूर्यमणि कुमार,बिरबल, नवीन, अनुपम, दिलिप, मुकेश, विभूति, संतोष, पुष्कर, अमित, कमलेश, राजकिशोर, रणधीर, दीपक, विकाश, बीटेश्वर के साथ जिला अंतर्गत सभी अंचल के राजस्व कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम किया।