आरबीआई की तीन दिवसीय मौद्रिक समीक्षा बैठक बुधवार से, रेपो रेट यथावत संभव

Share

नई दिल्‍ली, 03 फरवरी । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक 4 फरवरी से शुरू होगी। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक 6 फरवरी तक चलेगी। बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा संजय मल्‍होत्रा 6 फरवरी को करेंगे। इस समीक्षा बैठक में रेपो रेट यथावत रहने की संभावना है।

अर्थशास्त्रियों ने मंगलवार को बताया कि आरबीआई इस बार एमपीसी की बैठक में नीतिगत दर रेपो रेट यथावत रख सकता है। आरबीआई फरवरी 2025 से लेकर अब तक रेपो रेट में कुल 125 फीसदी तक की कटौती कर चुका है, जिससे नीतिगत दर रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है।अर्थशास्त्रियों के मुताबिक ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। जानकारों का कहना है कि महंगाई अब अपने निचले स्तर से दोबारा ऊपर आने लगी है, इसलिए केंद्रीय बैंक और जोखिम लेने से बचेगा।

गौरतलब है कि दिसंबर, 2025 की कटौती के दौरान चौथी रेपो रेट कटौती थी, जिससे सालभर में कुल 125 फीसदी की कटौती हो गई।