आरबीआई वित्तीय समावेशन कार्यक्रम: मंडी में क्षमता निर्माण रिफैशर प्रशिक्षण का आयोजन

Share

मंडी, 07 फ़रवरी । मंडी साक्षरता एवम् जन विकास समिति द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन कार्यक्रम के तहत मंडी, कुल्लू हमीरपुर में स्थापित कुल 9 वित्तिय साक्षरता केंद्र के करीब 80 कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण रिफैशर प्रशिक्षण का आयोजन साक्षरता भवन सौली खडड्, मंडी में किया गया। कार्याशाला में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक तरूण चौधरी तथा अग्रणी जिला अधिकारी, चंद्र प्रकाश पंजाब नेश्नल बैंक उपस्थित रहे।

कार्याशाला में स्रोत व्यक्तियों द्वारा वित्तिय साक्षरता विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंेक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व वित्तीय जागरूकता सप्ताह की जानकारी व बैंक द्वारा चलाई जा रही बचत व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को किस तरह से गांव में आम लोगों तक ले जाने के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं- प्रधानमंत्री सुखा बीमा योजना, प्रधानमन्त्री जीवन ज्योती बीमा योजना, अटल पैशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पैशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, एटीम कार्ड डैबिट कार्ड, रूपे कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, तया ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें इस पर विसतृत जानकारी दी गई।

इसके अलावा कार्याशाला में एनआर ठाकुर जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंडी, महासचिव भीम सिंह, ललित शर्मा, सुनीता बिष्ट व गजेंद्र शर्मा द्वारा विभिन्न विशयों पर प्रतिभागीयों का मार्ग दर्षन किया गया। महासचिव भीम सिंह द्वारा बताया गया कि उपरोक्त जानकारी प्राप्त करने के बाद सभी सीएफएल कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में कैम्प आयोजित करेंगे। जिसमें लागों को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तैयार की गई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप दिखा कर व पर्चा बांट कर उपरोक्त योजनाओं के बारे में लागों को जागरूक करेंगे तथा घर-घर जाकर भी लोगों को चिन्हित करके इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।