राजस्व व नीलाम पत्र मामलों की समीक्षा, लापरवाही पर वेतन स्थगन

Share

समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, नीलाम पत्र एवं राजस्व समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विलंब से पहुंचने पर अंचलाधिकारी इटाढ़ी तथा राजस्व अधिकारी केसठ व डुमरांव से स्पष्टीकरण मांगा गया।

अम्बेडकर समग्र योजना के तहत भूमि आवंटित लाभुकों को समय पर पर्चा निर्गत करने तथा अभियान बसेरा-2 के लंबित वादों के निष्पादन हेतु कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। परिमार्जन प्लस और दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा में 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों पर अंचलाधिकारी बक्सर, चौसा व राजपुर से जवाब-तलब करते हुए एक दिन का वेतन स्थगित करने का आदेश दिया गया।

भू-लगान वसूली जनवरी तक 70 प्रतिशत के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 16.70 प्रतिशत रहने पर नाराजगी जताई गई और जागरूकता कैंप चलाने के निर्देश दिए गए। लंबित मापी 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने, भूमि बैंक हेतु सरकारी भूमि चिन्हित करने तथा नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।