पानीपत, 11 फ़रवरी । पानीपत एवं इसके आसपास के गांवों के जरूरतमंद दिव्यांगजनों की मदद करने हेतु आईओसीएल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से निशुल्क 96 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का वितरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन पानीपत रिफाइनरी की मिनी स्मार्ट सिटि के कम्यूनिटी सेंटर किया गया था। इस अवसर पर रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एम एल डहरिया ने अपने संबोंधन में कहा कि पीआरपीसी इंडियनऑयल के मूल सिद्धांत “राष्ट्र- प्रथम संरक्षण एवं विश्वास” के तहत आज इस काम को किया है। पीआरपीसी की इस निस्वार्थ सेवा के जरिए दिव्यांगजनों को आसानी से अपनी आजीविका अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने और साथ ही देश के समावेशी विकास के लिए उन्हे अपना योगदान देने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और अपने परिवार एवं खुद के लिए कुछ कर दिखाने का होंसला बढ़ाया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन)पीआरपीसी, संजय कुमार महाप्रबंधक (मानव संसाधन)पीआरपीसी, विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन), गौरव (सचिव जिला पानीपत रेड क्रॉस सोसायटी), पंकज दिवेदी, एलिम्को उपस्थित रहे