खूंटी, 04 फ़रवरी । आसन्न नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया दाखिल करने के अंतिम दिन बुधवार को समाहरणालय परिसर और उसके बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के कारण गहमागहमी की स्थिति बनी रही।
अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन पर्चा दाखिलबुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी पीढ़ी टोली निवासी रानी टूटी, झामुमो समर्थित प्रत्याशी महुआ टोली निवासी सोनम बागे एवं कमंता निवासी सोनम बागे ने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व अध्यक्ष पद पर मंगलवार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोनीत बोदरा ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
वार्डों में 30 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को वार्ड पार्षद के लिए विभिन्न वार्डों से कुल 30 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व सोमवार और मंगलवार को विभिन्न वार्डों से 53 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। इस प्रकार वार्डों के लिए कुल 83 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
बुधवार को वार्ड पार्षद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या 2 से दीक्षा कुमारी, वार्ड संख्या 4 से सोनामती देवी, वार्ड संख्या 5 से अनीता टूटी एवं अनीता देवी, वार्ड संख्या 6 से नीलम कुमारी, पूजा देवी, शिखा देवी एवं प्रिया कुमारी, वार्ड संख्या 7 से मो. सरवर आलम, वार्ड संख्या 8 से गोविंद राम, संजय प्रसाद एवं अभिषेक राम, वार्ड संख्या 9 से सत्यनारायण नायक, वार्ड संख्या 10 से निरंजन भगत, वार्ड संख्या 11 से वार्ड संख्या संदीप स्मिथ होरो, अनस्तासिया भेंगरा, रामचंद्र बारला एवं शेफाली कुजूर, वार्ड संख्या 13 से पुष्पा मड़की एवं सुसारी टोपनो, वार्ड संख्या 14 से मनीषा कुमारी, वार्ड संख्या 15 से श्वेता तिर्की, वार्ड संख्या 16 से मोनिका मुंडू, इंजलीना हेम्ब्रम एवं पूनम कंडुलना, वार्ड संख्या 17 से अनीता वर्मा तथा वार्ड संख्या 19 से सोना सांगा, ममता कुमारी, सोफिया होरो एवं अविनाशी गुड़िया शामिल हैं।
इसके अलावा कुछ वार्डों में पूर्व में पर्चा दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों ने भी बुधवार को दूसरे सेट में पर्चा दाखिल किया।
गुरुवार को पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए गए नाम निर्देशन की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार छह फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकते हैं। शनिवार 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।