नीलगाय से टकराई मोटरसाइकिल, मां की इलाज दौरान मौत

Share

फतेहपुर, 10 फरवरी । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को नीलगाय से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल मां को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है।

जनपद कानपुर नगर के भीतरगांव घाटमपुर निवासी कृष्णा देवी (55)पत्नी स्व. राजेंद्र प्रसाद अपने पुत्र ललित कुमार (30) के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर जहानाबाद मार्ग में पतारी मोड़ के समीप अचानक नीलगाय सामने आ जाने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे गिर कर गंभीर घायल हो गये। घायल कृष्णा देवी को निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्र ने घटना की जानकारी परिजनों को दिया। मां की मौत की पुष्टि होने के बाद पुत्र ललित कुमार रो रो कर बेहाल होता रहा।

थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि कृष्णा देवी अपने पुत्र ललित कुमार के साथ भीतर गांव से बिंदकी कस्बे आ रही थी। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना घायलों को तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।