36 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Share

नैनीताल, 23 फ़रवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को चेंकिग के दौरान 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गौला बाईपास रोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 31/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और संतोष बिष्ट शामिल रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।