भाेपाल, 06 फ़रवरी । महान कवि और गीतकार प्रदीप की आज गुरुवार को जयंती है। इसके साथ ही स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियों को याद करते हुए विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर कवि प्रदीप काे जयंती पर नमन करते हुए कहा-मध्यप्रदेश के रत्न, कवि प्रदीप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।उन्होंने देश भक्ति गीतों से नव ऊर्जा का संचार किया। उनकी कृतियों के हर शब्द राष्ट्र सेवा की प्रेरणा और समर्पण के संकल्प को मजबूत करते हैं।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने भारत रत्न लता मंगेश्कर काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- भारत रत्न, स्वर कोकिला, मध्यप्रदेश की बेटी, लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।आपकी अद्वितीय संगीत साधना ने फिल्म जगत को समृद्ध किया, साथ ही विश्व में असंख्य प्रशंसकों को गीत-संगीत से आनंदित किया। अपनी मधुर आवाज से आप हमारे बीच उपस्थित रहेंगी।