लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Share

नई दिल्ली, 12 फरवरी । संसद के बजट सत्र के दौरान आज लोकसभा में कार्यवाही की शुरुआत हंगामेदार रही। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य प्लेकार्ड लेकर वेल में आ गए और नारेबाजी की। विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इस दौरान आसन पर कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी मौजूद थे।

वहीं, राज्यसभा में कार्यवाही की शुरुआत अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही। शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने ओडिशा में एक दलित व्यक्ति के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का मुद्दा उठाया और मध्य प्रदेश की एक पुरानी घटना का भी जिक्र किया। इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा देखने को मिला।