टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों पर असर, कई रद्द तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट

Share

पूर्वी सिंहभूम, 15 फ़रवरी ।

टाटानगर सहित दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में परिचालन कारणों से कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसका सीधा असर टाटानगर से यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रविवार को रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट तथा डायवर्ट किया गया है।

टाटानगर से हटिया के बीच चलने वाली 18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी 2026 को अपने निर्धारित मार्ग सीएनआई-पुरुलिया-केएसएक्स-मुरी के बजाय सीएनआई-गोड्डाबरी-मुरी मार्ग से चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण संबंधित सेक्शन के यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

इसी तरह 18019/18020 जमशेदपुर-धनबाद-जमशेदपुर एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी 2026 को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। बोकारो स्टील सिटी से धनबाद के बीच की सेवा इन तिथियों में रद्द रहेगी। 13503/13504 बर्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही संचालित होगी और गोमो से हटिया के बीच का परिचालन रद्द रहेगा।

टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर 68056/68060 को 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही चलाया जाएगा। आद्रा से आसनसोल के बीच की सेवा इन दिनों रद्द रहेगी। वहीं 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 20 फरवरी को विष्णुपुर तक ही चलेगी और विष्णुपुर से मिदनापुर के बीच परिचालन नहीं होगा।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनों में 68046/68045 आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी। 68077/68078 आद्रा-वाराणसी मेमू 22 फरवरी को रद्द रहेगी। 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर मेमू 17 और 22 फरवरी को पूरी तरह रद्द रहेगी। इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया मेमू 17 और 20 फरवरी को रद्द की गई है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।