नगर पंचायत चुनाव मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न

Share

खूंटी, 06 फ़रवरी । नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मतदान दलों के गठन के लिए शुक्रवार को पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ। पूरी प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक नगर पंचायत क्षेत्र खूंटी, रश्मि लकड़ा की उपस्थिति में कराई गई, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सभी निर्वाची पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि आगामी मतदान सफलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। निर्वाचन से जुड़ी अन्य तैयारियां भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण की जा रही