खूंटी, 11 फ़रवरी । राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने बुधवार को सुबोध प्रसाद सोनी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई। सुबोध कर्रा निवासी जनसंघ के नेता बिनोद प्रसाद सोनी के छोटे थे, उनका निधन गत चार फरवरी को रांची स्थित पारस अस्पताल में हो गया था। नीलकंठ सिंह मुंडा कर्रा पहुंचकर दिवंगत सुबोध प्रसाद सोनी के बड़े पुत्र रवि सोनी और शोक संतप्त परिवार से मिले।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े हैं। सुबोध का असमय निधन भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है।
इस अवसर पर बिनोद प्रसाद सोनी, कर्रा मंडल भाजपा अध्यक्ष किशोर बड़ाइक, कैलाश राम महतो, रूपेश जायसवाल, बालकिशुन महतो, बिष्णु सोनी, करनो बड़ाइक, रूपेश सोनी, सुदामा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।