धनबाद, 18 फ़रवरी । सांसद ढूलु महतो ने नगर निगम क्षेत्र की एक-एक जनता से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेस में सांसद ने यह भी कहा कि इस मेयर चुनाव में कई ऐसे भी लोग खड़े हैं, जो सिर्फ चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं। चुनावी माैसम में दिखने वाले प्रत्याशियों को लाेग पहचानें । जनता वैसे बरसाती मेंढक के झांसे में नहीं आनेवाली है। उन्होंने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि अगले तीन साल के कार्यकाल में अधूरे बचे कार्य को पूरा करेंगे नहीं तो अगला चुनाव वे नहीं लड़ेंगे।
धनबाद सांसद ढुल्लु महतो नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेस कर जनता से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में ऐसे भी लोग खड़े हैं जिनका विकास कार्यों से कोई नाता नहीं रहा और आज चुनाव में खड़े हो गए हैं, पर धनबाद की जनता वैसे बरसाती मेढक के झांसे में आनेवाली नहीं है।
सांसद ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी की जीत पक्की है और धनबाद में विकास को और गति मिलने वाली है। उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में विकास कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि गोविंदपुर में फ्लाइओवर का कार्य प्रारम्भ हो चूका है, निरसा में भी फ्लाइओवर का काम शुरू होने जा रहा है। गयापुल चौड़ी करण कार्य प्रारम्भ है। रेडियो स्टेशन भी जल्द शुरू होगा। कई ट्रेनों का ठहराव और विस्तार के भी कार्य हुए हैं।
बता दें कि नगर निगम के इस चुनाव में मेयर पद के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के सामने कई प्रमुख नाम हैं। जिनमे पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व मेयर इंदु देवी और कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम हैं।