डालसा की टीम ने केंद्रीय कारा का किया औचक निरीक्षण

Share

पलामू, 15 फ़रवरी । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बोर्ड ऑफ विज़िटर और डालसा की संयुक्त टीम ने रविवार को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण किया। पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के अगुआई में उपायुक्त पलामू समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, डालसा सचिव राकेश रजंन, सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग महेंद्र राम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चन्द सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पाण्डेय, प्रभारी काराधीक्षक आनंद कुमार झा, आदि ने शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक,महिला वार्ड , मेडिकल वार्ड,कीचन ,स्टोर रूम व अन्य महत्वपूर्ण विभागों का जायजा लिया और कैदियो को प्रदान की जा रही स्वास्थ सुविधाओं और चिकित्सा ब्यवस्था का आकलन किया। टीम ने साफ सफाई, पेयजल ,शौचालय, पुस्तकालय,सुरक्षा ब्यवस्था व कैदियों से सम्बंधित ब्यवस्थाओ की समीक्षा की। टीम ने बन्दियों से मुकदमे के बारे में पैरवी के लिए एलएडीसी अधिवक्ता के तहत उपलब्ध सहायता के बारे में भी जानकारी ली। पीडीजे ने कहा कि कोई भी बन्दी बिना अधिवक्ता के नहीं रहे। डालसा के जरिए सभी को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। कारा में एलएडीसी के अधिवक्ता बराबर आते हैं और ये मुफ्त विधिक सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि रिमांड से जमानत,गवाही और अपील का कार्य करते हैं। कोई समस्या हो तो पीएलवी जेल में है आप उनसे भी अपना समस्या लिखाकर डालसा में भेज सकते है। टीम ने यह भी परखा की सरकार के द्वारा निर्धारित मानक मेनू के तहत लोगों को भोजन दिया जा रहा है या नहीं। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण नियमित जांच का हिस्सा हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जेल प्रशासन की ब्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इस बात की भी पड़ताल की गई कि कारा में किसी प्रकार भेदभाव तो नही हो रहा है। बन्दी अन्य बन्दी को डराने धमकाने का काम तो नही कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की पुस्तकें, संगीत स्टूमेंट आदि भी सही हालत में पाया गया। टीम के लोगो ने महिला बंदियों से भी मुलाकात की और उनकी समस्या से रूबरू हुए।पीडीजे श्री राम शर्मा, डीसी समीरा एस व एसपी रेशमा रमेशन ने महिला बन्दियों के साथ छोटे बच्चों को बिस्किट प्रदान किया।एक चार साल के बच्चे ने पीडीजे ,डीसी, एसपी डालसा सचिव के साथ गए जांच टीम को अल्फाबेट के 26 अक्षर को सुनाया। एक कविता सुनाकर सब का दिल जीत लिया।महिला बन्दी ने बताया कि बच्चों को दूध, अंडा, फल सहित अन्य पौष्टिक आहार मिलता हैं। मौके पर प्रभारी कारापाल के अलावे लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वकस राय, उत्तम कुमार,पुष्कर राज ,नीतू सिंह के अलावे सैकड़ो बन्दी उपस्थित थे।