पूर्णिया, 22 फ़रवरी । धमदाहा प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का विधायक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने श्री जितेन्द्र मुखिया सहित नगर पंचायत धमदाहा अध्यक्ष श्री सूरज सिंह, नगर पंचायत मीरगंज अध्यक्ष श्री मुनचुन साह, धमदाहा पूर्वी सेक्टर अध्यक्ष श्री नीरज झा, उत्तरी सेक्टर अध्यक्ष श्री रामचन्द्र दास, पश्चिमी सेक्टर अध्यक्ष श्री चन्द्रकांत मुखिया, दक्षिणी सेक्टर अध्यक्ष श्री विद्याभूषण एवं प्रखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अजय मंडल को मंत्री ने माला पहनाकर बधाई दी।
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा मिला यह नया दायित्व उनके समर्पण, मेहनत और निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और मजबूत करेंगे तथा नई ऊर्जा के साथ आगे