मुरादाबाद, 11 फरवरी । उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुरादाबाद परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता रानी ने बताया कि मुरादाबाद बस अड्डे से पुष्कर के लिए एक एसी बस का संचालन आज से शुरू कर दिया गया है।
यह बस मुरादाबाद से जयपुर, अजमेर होते हुए पुष्कर जाएगी। बस का संचालन मुरादाबाद से प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से किया जाएगा। 30 मिनट पहले बस अड्डे पर आकर खड़ी हो जाएगी। मुरादाबाद से जयपुर का किराया 772 रुपये, मुरादाबाद से अजमेर का किराया 997 रुपये और मुरादाबाद से पुष्कर का किराया 1019 रुपये निर्धारित किया गया है।