वैज्ञानिक प्रो. नंद गोपाल साहू ने संभाला रसायन विभागाध्यक्ष का प्रभार, कूटा ने दी शुभकामनाएं

Share

नैनीताल, 12 फ़रवरी । नैनो पार्टिकल क्षेत्र के शोधकर्ता, वैज्ञानिक तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज एवं फेलो ऑफ रॉयल सोसाइटी लंदन से सम्मानित प्रो. नंद गोपाल साहू कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विभागाध्यक्ष बन गए हैं और उन्होंने यह पदभार ग्रहण कर लिया है।

प्रो. चित्रा पांडे का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत चक्रानुक्रम के आधार पर प्रो. साहू को आगामी तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रो. साहू को अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रो. साहू हैं। उनके कई महत्वपूर्ण शोध प्रकाशन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। शिक्षक संघ ने डॉ. बलवंत कुमार को अल्मोड़ा स्थित एसएसजे विश्वविद्यालय में वनस्पति विभागाध्यक्ष नियुक्त होने पर भी बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. ललित तिवारी, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. चित्रा पांडे, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. महेश आर्य, डॉ. ललित मोहन, डॉ. गिरीश खर्कवाल, डॉ. अंचल अनेजा सहित अन्य शिक्षकों ने प्रो. साहू को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।