भाेपाल, 11 फ़रवरी । प्रखर राष्ट्रवादी विचारक ‘अंत्योदय’ एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज बुधवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने पंडित दिनदयाल उपाध्याय काे स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अंतिम सांस तक देश की सेवा और गरीब कल्याण के लिए आपके समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेगा। आपके चरणों में बारम्बार प्रणाम।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज, बुधवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धा भाव से मनाई जाएगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा सहित प्रदेश के सभी बूथ स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, प्रदेश भर के प्रत्येक बूथ पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सेवा कार्यों में भाग लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा के पार्टी पदाधिकारी एवं जिले के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रातः 9ः30 बजे लालघाटी स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद, प्रातः 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। प्रदेश भर में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पं. दीनदयाल के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होंगे।