चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने किया रास्ता जाम

Share

जयपुर, 16 फरवरी । शहर के गोपालपुरा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में वकील की मां के इलाज में लापरवाही से जुडे मामले में पांच माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर सोमवार को वकीलों ने हाईकोर्ट के बार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं रोड पर वकीलों का धरना देर रात तक जारी रहा।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे वकीलों ने संबंधित चिकित्सक सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर सडक़ पर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी है। वकीलों ने चिकित्सक की गिरफ्तारी कर एलान करते हुए बीच सडक पर धरना आरंभ कर दिया इस संबंध में हाईकोर्ट बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल का कहना है कि सितंबर, 2025 में अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यदि पुलिस ने समय पर उचित कदम उठाया जाता तो वकीलों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ती।

वकीलों के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने से आसपास की सडक़ों की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन वकील आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अडे रहे। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने अपनी मां को मानसरोवर के पास गोपालपुरा बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वकीलों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत हो गई। घटना के समय भी वकीलों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था और एफआईआर दर्ज कराई गई थी।