हरिद्वार, 08 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश की एक महिला के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता ने शनिवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी थी।पीड़िता मेरठ जिले की रहने वाली हैं और तीन फरवरी को पिरान कलियर जियारत के लिए आई थीं। उन्होंने बताया कि जौरासी गांव निवासी मेहरबान पुत्र मकसूद ने उन्हें बहला-फुसला कर नशीला पदार्थ खिलाया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद मेहरबान ने उन्हें अपने घर ले जाकर पहले से मौजूद अपने दोस्त अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई और धमकाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने रविवार को आरोपित मेहरबान और अब्दुल रहमान को उनके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया।