हिसार में वाल्मीकि समाज ने हरियाणवी कलाकार के खिलाफ दी शिकायत

Share

लोगों ने मंगलवार काे पुलिस अधीक्षक से मिलकर कलाकार पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

पुलिस अधीक्षक से मिलने गए वाल्मीकि समाज के

प्रमुख लोगों ने हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान

भगवान वाल्मीकि के बारे में मनगढ़ंत कहानी सुनाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का

आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपी शिकायत में कलाकार के खिलाफ कार्रवाई

करने और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की गई है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने शिकायत मिलने

की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस

प्रकरण को लेकर समाज में आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से इस संबंध में सख्त कदम

उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। अनुसूचित जाति पंचायत महासभा समिति के प्रधान देवेंद्र

ने बताया कि भगवान वाल्मीकि रामायण के रचयिता और वाल्मीकि समाज के आराध्य गुरु हैं।

उनके बारे में की गई इस टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को दी शिकायत में लोगों ने कहा कि हरियाणवी

एक्टर बिट्टू सोरखी द्वारा रामायण रचयिता, वाल्मीकि समाज के आराध्य, ईष्टगुरु भगवान

वाल्मीकि जी पर अभद्र भाषा में मनगढ़ंत टिप्पणी की, जिससे पूरे वाल्मीकि समाज में रोष

है। गायक बिट्टू सोरखी द्वारा बताई गई मनगढ़ंत कहानी का संदर्भ किसी सनातन (धर्म ग्रन्थ,

पुस्तक में नहीं पाया गया। पंजाब और हरियाणा का उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशानुसार

भगवान वाल्मीकि जी पर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने व अभद्र टिप्पणी करने पर कार्रवाई की जा सकती

है।