कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट, मुखर आवाज अभियान

Share

भागलपुर, 06 फ़रवरी । भागलपुर में कांग्रेस ने शुक्रवार से राजनीति में युवाओं को आगे लाने के लिए नेशनल टैलेंट हंट मुखर आवाज अभियान शुरू किया है। बिहार में इसकी शुरुआत पटना से हुई है। वहीं भागलपुर में कहलगांव विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने नेशनल टैलेंट हंट अभियान को लेकर भागलपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तार रूप से इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भागलपुर में भी टैलेंट हंट के माध्यम से कांग्रेस विचारधारा के लोग जुड़कर आम आवाम का आवाज बुलंद कर सकते हैं। जिसको लेकर कांग्रेस में मुखर आवाज को बुलंद करने के लिए कई पदों पर आवेदन क्यूआर कोड के माध्यम से मांगा गया है। कांग्रेस पार्टी ने मीडिया के माध्यम से संगठन की देशव्यापी आवाज को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की है। इस मौके पर मुजफ्फर अहमद और अमित आनंद मौजूद थे।