जोधपुर, 21 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी आज वायुमार्ग से जोधपुर आए। जोधपुर पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया।
जोधपुर आगमन पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश बिश्नोई एवं भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सैनी का साफा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. यश गोधा, शिवराम गवाल, प्रतिपालसिंह वालेचा,ओम प्रकाश दईया, गौरव जैन, पुखराज बाबल, डॉ. दिलीपसिंह राजपुरोहित, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमितकुमार सिंघाटीया, भाजपा के प्रकोष्ठ प्रभारी पदमसिंह कच्छवाहा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री आनंदसिंह कच्छवाहा, भाजपा युवा मोर्चा के जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष अरविंद बरा, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा लालसागर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री एवं जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी का अभिनंदन किया।