कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई मैट्रिक परीक्षा,पहले दिन 514 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Share

अररिया 17 फरवरी। जिले के 43 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचार मुक्त वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई। अररिया अनुमंडल मुख्यालय में 23 तथा फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय में 20 परीक्षा केन्द्र पर पहले दिन प्रथम पाली में कुल 14783 परीक्षार्थियों में से 14528 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 255 अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में 14650 परीक्षार्थियों में से 14391 उपस्थित एवं 259 अनुपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान सभी केन्द्रों पर सतत निगरानी एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जा सके।