राजगढ़ः आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी बने अमित शर्मा

Share

राजगढ़, 08 फरवरी । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने भाजपा आजीवन सहयोग निधि वर्ष 2026 के लिए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए हैं।

इनमें पूर्व जिला महामंत्री अमित शर्मा को जिला प्रभारी व पूर्व जिला मंत्री जगदीश नागर और जिला मंत्री हनुमान पाटीदार को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

जिला प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि 11 फरवरी को भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से यह अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी भाजपा जन प्रत्येक कार्यकर्ता के घर-घर तक पहुंचेंगे और उनकी आजीवन सहयोग निधि का संचय कर पार्टी को आर्थिक रुप से मजबूत करेंगे साथ ही जिले में हम इस अभियान को सफल बनाएंगे।