अररिया 11 फरवरी। फारबिसगंज थाना पुलिस ने एक शिक्षक के घर हुए भीषण चोरी मामले में एक साल से फरार चल रहे चोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने थाना क्षेत्र के पटेल चौक, पावर हाउस, वार्ड नंबर नौ निवासी राजेश दास पिता शिबू दास को गिरफ्तार किया। इस बात की जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षक के घर हुए भीषण चोरी मामले में सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के साथ स्थानीय सूचना के आधार पर चोर को चिन्हित किया गया था। लेकिन वे लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच उसके घर पर आने की सूचना के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने राजेश दास को थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 11.04.25 में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चोर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।