बिलासपुर, 13 फ़रवरी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर ने नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों की वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।
रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के निष्पादन के लिए आज शुक्रवार 13-14 फरवरी को अप एवं डाउन लाइन पर तथा 13-14 मार्च 2026 को डी-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक कार्य तथा तृतीय लाइन पर लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से कुछ यात्री रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है ।
रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 68721 रायपुर – डोंगरगढ़ मेमू 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।गाड़ी संख्या 68723 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर मेमू 14, 15 फरवरी एवं 14, 15 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68741 दुर्ग – गोंदिया मेमू ,13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।इसी तरह
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़ – गोंदिया मेमू , 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – गोंदिया मेमू – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – बालाघाट मेमू दिनांक – 13, 14 फरवरी एवं 13, 14 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
जबकि गाड़ी संख्या 18109 टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस – 13 फरवरी एवं 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।जबकि गाड़ी संख्या 18239 कोरबा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी दिनांक फरवरी एवं 13 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव खंड के बीच विनियमित की जाएगी।