तीस से अधिक खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा

Share

मुरादाबाद, 18 फरवरी । जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आकांक्षा विद्यापीठ इंटर स्कूल, मिलन विहार, मुरादाबाद स्थित आकांक्षा ताइक्वांडो क्लब में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 30 से अधिक खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।

इस बेल्ट परीक्षा में मुख्य परीक्षक के रूप में राष्ट्रीय रेफरी प्रियांशु रस्तोगी रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों की तकनीक, अनुशासन, फिटनेस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। संचालन कोच सुमित शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। कोच ने सभी खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि पीली बेल्ट परीक्षा दिशा सारस्वत, धारिया मेहरा, अंकुश नायक, जिया सागर, लकी मटियाल, दीपिका मटियाल, हंसराज गौतम, सिद्धार्थ गौतम, यश कुमार, शिवम कश्यप, यश श्रीवास्तव, अक्षत सिंह आदि ने उत्तीर्ण की। हरी बेल्ट परीक्षा रुद्र प्रताप सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, नंदनी कश्यप, करुण्या यादव, रुद्र प्रताप सिंह, कार्तिक भारद्वाज आदि ने उत्तीर्ण की।

ग्रीन वन परीक्षा कृष्णा यादव, राघव सिंह, आर्ना कश्यप ने एवं नीली बेल्ट परीक्षा मयंक सिंह, आशी ठाकुर ने उत्तीर्ण की। ब्लू वन शिविका पसान, शिखर सिंह लाल बेल्ट प्रथम सक्सेना ने तथा रेड वन अनिका सैनी ने उत्तीर्ण की। सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों का विशेष प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम के दौरान अकादमी के सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों में कामिया सैनी, अभिषेक कुमार, यश सक्सेना, रश्मि राज, तनिष्क जैन, युवराज, मयंक तथा अन्य सीनियर्स ने अपने जूनियर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रेरित किया।