हांसी में फहराया 105 फुट ऊंचे ध्वज दंड पर तिरंगा, गणतंत्र दिवस से पहले नए जिले में निकाली यात्रा

Share

गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले 105 फुट ऊंचे ध्वज दंड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

इससे पूर्व शहीद स्मारक से जेसीआई चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस धंधेतिरंगा यात्रा

में विभिन्न स्कूलों के 1800 विद्यार्थियों, शिक्षकों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों

सहित सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली

विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से

पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा का समापन के पश्चात विधायक विनोद

भयाना ने 105 फूट ऊंचे ध्वज दंड पर तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को कहा कि तिरंगा हर भारतीय के दिल

में विशेष स्थान रखता है। और यह हर भारतीय के लिए उसके मान, सम्मान व अभियान का प्रतीक

है। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हांसी को जिला

बनाए जाने के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस है और गणतंत्र दिवस से पूर्व 105 फूट ऊंचे तिरंगे

की स्थापना शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि तिरंगा हमें हमारी आजादी और शहीदों के

बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर

कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस पूरे आयोजन में देशप्रेम,

एकता और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव,

जेसीआई हांसी फोर्ट प्रधान राजेश बंसल, नवीन ठाकुर, दीपक मितल, आरडब्ल्यूए माडल टाउन

के प्रधान जेपी यादव व जेसी मोहन लाल सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।