घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, देवरानी जख्मी

Share

औद्योगिक थाना के परसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर घरेलू विवाद पति पत्नि के बीच हिंसक रूप ले लिया। जिसमे पति श्रवण राम ने पत्नि रेखा देवी(40 वर्ष) को मौत के घाट उतार दिया। इससे आसपास में माहौल गमगीन हो गया है।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आगे की कार्यवायी में जुट गयी है।बीच बचाव करने गयी देवरानी डिंपल देवी भी गम्भीर रुप से घायल हो गयी। इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवरानी ने बताया कि श्रवण राम ने घर मे बेकार पड़ी खाट के पटिया से जोरदार तरीके से मारना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कार्यवायी शुरू किया। पति मौके पर से फरार है। घायल देवरानी का इलाज चल रहा है।