इतिहास के पन्नों में 06 जनवरी : 1989 में इंदिरा गांधी हत्याकांड के दोषियों को फांसी

Share

06 जनवरी 1989 का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील घटना के रूप में दर्ज है। इसी दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी। यह सजा तिहाड़ जेल में दी गई, जिसने एक लंबे चले न्यायिक प्रक्रिया का अंत किया।

31 अक्टूबर 1984 को प्रधानमंत्री आवास पर इंदिरा गांधी की उनके ही दो सुरक्षा कर्मियों—सतवंत सिंह और बेअंत सिंह—ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हमला उस समय हुआ, जब इंदिरा गांधी अपने आवास से बाहर निकल रही थीं। हमले के तुरंत बाद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने बेअंत सिंह को मौके पर ही मार गिराया था, जबकि सतवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश में केहर सिंह की भी भूमिका थी। लंबी सुनवाई और अपीलों के बाद अदालत ने सतवंत सिंह और केहर सिंह को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई, जिसे 6 जनवरी 1989 को लागू किया गया। यह घटना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक दुखद अध्याय के रूप में याद की जाती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1929 – मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।

1947 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1950 – ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।

1976 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1980 – सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

1989 – इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई।

2002 – भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया।

2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2002 – काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर जोर, भारत की राजनीतिक सफलता।

2002 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर

2002 – बांग्लादेश की मुद्रा से शेख मुजीब का चित्र हटाया गया।

2002 – संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।

2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।

2007 – उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।

2008 – राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।

2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।

2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।

जन्म

1883 – ख़लील जिब्रान – विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।

1910 – जी. एन. बालासुब्रमनियम, भारतीय कर्नाटक संगीतकार

1913 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

1918- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार

1928 – विजय तेंदुलकर – भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी।

1932 – कमलेश्वर – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

1940 – नरेन्द्र कोहली – प्रसिद्ध लेखक।

1949 – बाना सिंह – परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार।

1949 – गुलाब कोठारी – भारतीय पत्रकार, लेखक और ‘राजस्थान पत्रिका’ के प्रधान सम्पादक हैं।

1951 – रवि नाइक – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1957 – आमिर रज़ा हुसैन – भारत के रंगमंच अभिनेता और निर्देशक हैं।1959 – कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान।

1965 – जयराम ठाकुर – राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री।

1966 – ए आर रहमान, ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार

1971 – मधु कोडा – भारतीय राज्य झारखण्ड के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री रहे हैं।

1996 – किशन श्रीकांत, फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता

निधन

1316 – अलाउद्दीन खिलजी – खिलजी वंश के शासक सुल्तान।

1847 – त्यागराज – प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ।

1852 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति।

1885 – भारतेन्दु हरिश्चंद्र, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा।

1952 – अनिल बरन राय – बंगाल के प्रसिद्ध समाजवादी कार्यकर्ता थे।

1971 – पी. सी. सरकार – भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।

1987 – जयदेव – भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।

2008 – प्रमोद करण सेठी – प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।

2009 – ग़ुलाम मोहम्मद शाह – जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री थे।

2017 – ओम पुरी – हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।

2020 – मिनती मिश्रा – ओडिसी की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।