गायत्री यज्ञ के साथ भंडारे का हुआ आयोजन

Share

बाराबंकी, 01 जनवरी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में तहसील रामनगर के अमोली कला स्थित प्राचीन मातन ताल परिसर में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का संगम देखने को मिला। गुरुवार काे यहां विधि-विधान से गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक गौरीकांत दीक्षित ने मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों व समाजसेवियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। धार्मिक आयोजन में जूना अखाड़ा की महंत अर्चना गिरी के सान्निध्य में यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोविंद दीक्षित, विष्णु शास्त्री, रमेश शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, राम जी दीक्षित, विमल तिवारी, रोशन शुक्ला, सुमित शुक्ला गोरे, सुरेश त्रिपाठी, राजेश पाठक, ज्वाला प्रसाद मिश्रा, अर्जुन सिंह, राम नरेश विश्वकर्मा, अनमोल मिश्रा, बृजेश मिश्रा और शशिकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक मंत्रोच्चार व यज्ञ की आहुतियों और सेवा कार्यों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने ऐसे आयोजनों को समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सहयोग को मजबूत करने वाला बताया।