इतिहास के पन्नों में 17 जनवरी : इसरो ने 2020 का पहला मिशन किया सफल, जीसैट-30 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

Share

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वर्ष 2020 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष उपलब्धि के साथ की। इसरो का संचार उपग्रह जीसैट-30 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया गया।

यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार रात 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया, जो इसरो का वर्ष 2020 का पहला अंतरिक्ष मिशन था। प्रक्षेपण के करीब 38 मिनट 25 सेकंड बाद जीसैट-30 को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

जीसैट-30 उपग्रह को संचार सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रक्षेपित किया गया है। इसके माध्यम से देश में टेलीविजन प्रसारण, दूरसंचार और अन्य संचार सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस सफल मिशन के साथ इसरो ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सहयोग के जरिए अपनी तकनीकी क्षमता और विश्वसनीयता को साबित किया। जीसैट-30 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष संचार व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1601 – मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।

1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।

1757 – जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1863 – अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।

1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।

1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।

1941 – सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।

1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।

1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।

1961 – जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।

1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।

1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1980 – नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।

1985 – भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।

1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।

1989 – कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

1991 – खाड़ी युद्ध की शुरुआत हुई थी जब अमरीकी, ब्रिटिश, फ़्रेंच, सऊदी और कुवैत की संयुक्त सेना ने इराक पर हमला बोला था।

1995 – जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।

2002 – अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।

2007 – आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

2008 – मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।

2008 – केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।

2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने गैरकानूनी तरीके से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि कानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की जरूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुंचायी हो।

2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।

2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 प्रक्षेपित कर किया। यह प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार 2 बजकर 35 मिनट पर किया गया। यह इसरो का साल 2020 का पहला मिशन था। प्रक्षेपण के लगभग 38 मिनट 25 सेकंड बाद सेटेलाइट कक्षा में स्थापित हो गया।

2020 – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकवाद, नक्सली हिंसा या सांप्रदायिक दंगा पीड़ितों को सरकारी सहायता पाने हेतु ‘आधार’ को अनिवार्य कर दिया।

जन्म

1863 – ‘कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की – आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी का जन्म हुआ।

1986 – निसिथ प्रमाणिक – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं जो बंगाल के कूचबिहार से सांसद हैं।

1888 – बाबू गुलाबराय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।

1905 – डी. आर. कापरेकर – भारतीय गणितज्ञ।

1906 – शकुंतला परांजपे – भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

1908 – एल. वी. प्रसाद – भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।

1917 – एमजी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।

1918 – कमाल अमरोही – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

1920 – नाजिम हिकमत – तुर्की के क्रांतिकारी कवि का जन्म हुआ।

1923 – रांगेय राघव – हिन्दी साहित्यकार का जन्म।

1930 – अरविंद कुमार – माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।

1941 -महावीर सरन जैन – प्रसिद्ध लेखक।

1945 – जावेद अख़्तर – प्रसिद्ध कवि, गीतकार।

1996 – अब्दुल्ला अबुबकर – भारतीय एथलीट हैं जो ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

निधन

1582 – बेगा बेगम – मुग़ल बादशाह हुमायूं की दूसरी पत्नी और अकबर की सोतेली माँ थीं।

1930 – गौहर जान – भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।

1951 – ज्योति प्रसाद अग्रवाल – असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।

2010- भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।

2014 – सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री

2020 – बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।

2021 – ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान – भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।

2022 – बिरजू महाराज – प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कलाकारों में से एक थे।