ताइपे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के भूमि मामलों की परिषद ने चीन पर अंतरराष्ट्रीय दमन और राजनीतिक हेरफेर करने का आरोप लगाया। उधर, चीन की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया कि ताइवानी नागरिक तस्करी के लिए जिम्मेदार थे। इस वजह से साल की शुरुआत में समुद्र के नीचे की केबलों को नुकसान पहुंचाया गया। चीन ने ताइवान के इस दावे को खारिज कर दिया। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि जून में ताइवान की एक अदालत ने टोगो-रजिस्टर्ड जहाज हांग ताई 58 के चीन के कैप्टन को तीन साल जेल की सजा सुनाई।
फोकस ताइवान समाचार पोर्टल की कल की रिपोर्ट में भी चीन के गुरुवार को भी घुसपैठ करने की जानकारी दी गई है। ताइवान ने कहा कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे किनमेन द्वीप समूह के दादान द्वीप के पश्चिम में प्रतिबंधित जलक्षेत्र में चीन कोस्ट गार्ड के जहाज तीन जहाज देखे गए। सीजीए ने कहा कि चीन कोस्ट गार्ड के जहाज शाम 4:12 बजे उस इलाके से चले गए। सीजीए ने इतने खराब मौसम में चीन के घुसपैठ करने के दुस्साहस की निंदा की है