भाजपा सरकार में समाज के किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होने दिया जाएगा : अजीत प्रजापति

Share

समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन निष्ठापूर्वक कार्यकर्ताओं के सहयोग से करेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि वह पहले भी कार्यकर्ता थे और आगे भी इसी रूप में कार्य करते रहेंगे। प्रजापति समाज को संबोधित करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार में समाज के किसी भी व्यक्ति का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। सभी का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने मतदाता प्रभार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मछलीशहर के जिला मंत्री डॉ. महेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, महासचिव धर्मेंद्र प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, रामपलट प्रजापति, लालजीत प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, गिरीश चंद्र प्रजापति, सभासद बसंत प्रजापति, वीरेंद्र प्रजापति दक्ष सेना, डॉ. प्रशांत कुमार प्रजापति, अंजनी प्रजापति, नेता विनोद प्रजापति, डॉ. आर.के. चक्रवर्ती सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।