जींद : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा नाम बदलाव के विरोध में किया प्रदर्शन

Share

हर आदमी को काम और काम के बदले पूरा दाम यही कांग्रेस पार्टी की सोच रही है। कांग्रेस जब भी सत्ता में रही है तो मनरेगा को सभी दलों से लागू कर कानून बनाया था। सौ दिन के रोजगार की योजना गीरब के हक में बनाई थी। आज जो भाजपा सरकार इसका नाम बदल रहे हैं और जो महात्मा गांधी की तस्वीर हटाई है, उसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। गरीबों का जो हक छीना जा रहा है। इसके विरोध में प्रदर्शन किया है। गरीब का हक मारने का काम भाजपा कर रही है लेकिन कांग्रेस सरकार ऐसा नही करने देगी। इसी विरोध में कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला फूंका है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर ने कहा कि यह सिर्फ नाम का बदलाव नही बल्कि महात्मा गांधी की विरासत और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हमला है। मोदी सरकार ने योजना से गांधी जी का नाम हटा कर उनकी विचारधारा को कमजोर करने की कोशिश की है। साथ ही केंद्र, राज्य फंडिंग में बदलाव से राज्यों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जिससे योजना प्रभावी ढंग से नहीं चल पाएगी।