भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर में

Share

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार नड्डा दोपहर 12ः15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जांजगीर रवाना होंगे। भाजपा अध्यक्ष नड्डा यहां सम्मलेन में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे। जांजगीर में आज होने वाले सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ सीएम विष्णुदेव साय, सरकार के कई मंत्री और विधायक समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म अनुज शर्मा और अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।