गोइलकेरा हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share

आरोपितों की पहचान गोमिया होनहंगा, सिप्रियान लुगुन और पौलुस लुगुन के रूप में हुई है। इस संबंध में गोइलकेरा थाना में 16 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें गोइलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा, गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज के साथ उमेश कुमार यादव, सुमन टुडू, पुनीत उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आम लोगों का भरोसा बढ़ा है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस हत्याकांड के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ इस घटना में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।——–