स्वामी सुधांशु महाराज ने कहा कि संभल किसी समय एक बड़ा तीर्थ था। अब अपने वास्तविक स्वरूप में लौट रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम को बधाई दी। विपक्ष द्वारा एसआईआर के विरोध और संसद सत्र में बाधा डालने पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु महाराज ने कहा कि एसआईआर के लिए किया जा रहा कार्य अत्यंत आवश्यक है। यह भारत देश की शक्ति को बढ़ाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग देश का हक मार रहे हैं, उनकी छंटनी होनी चाहिए। उनका कहना था कि इस देश में श्रेष्ठ लोगों का सम्मान होना चाहिए। सुधांशु महाराज ने आगे कहा कि जो लोग देश का सम्मान नहीं करते, यहां की संस्कृति और परंपरा का मान नहीं रखते, जो इस देश को अपना देश नहीं मानते, उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छंटनी होगी और जिनकी आवश्यकता है, वे यहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे वे किसी भी वर्ग के हों, यदि वे इस देश के हैं तो उनका सम्मान होना चाहिए। जो बाहर से आकर यहां वोट देकर राजनीति खराब करना चाहते हैं, उनका निस्तारण होना ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे लेकिन जो कार्य चल रहा है, वह जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्य श्रेष्ठ लोग जो निर्णय लेते हैं, वह पूरा होकर ही रहता है।